Wednesday, October 21st, 2026

कर्मठ जन-प्रतिनिधि और मध्यप्रदेश की माटी के सच्चे सपूत थे नन्दकुमार सिंह चौहान

भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने खंडवा के सांसद  नन्द कुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की है।  राजपूत ने उन्हें लोकप्रिय एवं कर्मठ जन-प्रतिनिधि बताया है।  चौहान मध्यप्रदेश की माटी के सच्चे सपूत थे। मिलनसार और व्यवहार कुशल राजनेता के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी। निमाड़ क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा। उनके निधन से हमने संसदीयवेत्ता और जमीन से जुड़ा जनहितैषी राजनेता खो दिया है। पूर्व विधायक के रूप में भी मप्र के संसदीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  गोविंद सिंह राजपूत ने  चौहान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

#नन्दकुमार सिंह चौहान

Source : Agency

पाठको की राय